सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगो की हुई मौत। अचानक कार का संतुलन बिगड़ जाने से पेड से टकराई थी कार।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

बदायूं। सोमवार रात बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों शहर में मंदिर से दर्शन करके घर लौट रहे थे । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। हादसा बदायूं-दातागंज मार्ग पर दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गनगोला गांव के पास हुआ।थाना हजरतपुर इलाके के आजमपुर गांव निवासी प्रशांत सिंह (37) अपनी पत्नी रुचि (35) और छोटे भाई प्रियांक के साथ एकादशी पर मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में आधी रात को लगभग 3 बजे अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन एकादशी का पर्व यहां मनाया जाता है। इसमें मंदिरों की सजावट की जाती है। सजावट व झांकियां देखने के लिए स्थानीय समेत आसपास इलाके के लोग यहां पहुंचते हैं। आधी रात तक शहर के मंदिरों में भीड़भाड़ का माहौल रहता है। इसी रोशनी के त्योहार को मनाकर यह परिवार घर लौट रहा था।रास्ते में हुए हादसे में इनकी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत को लेकर परिवारिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!