बदायूं जनपद मे लंपी वायरस ने दी दस्तक, लंपी वायरस से संक्रमित मिला एक बछड़ा। डिप्टी सीबीओं ने दिया प्राथमिक इलाज, आईसोलेट की तैयारी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

बदायूँ। जनपद मे लंपी वायरस ने दी दस्तक दे दी। जिसको लेकर पशु पालकों मे अफरा-तफरी मची हुई है। वही महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और राजस्थान प्रांतों में गोवंशों पर मौत बनकर टूट रहा लंपी वायरस बदायूं पहुंच चुका है। एक गोवंश इसकी चपेट में आ गया है। मंगलवार सुबह यह गोवंश बिसौली तहसील परिसर में घूमता मिला तो इसकी जानकारी पर पशु चिकत्सा विभाग में खलबली मची हुई है। फिलहाल उसे प्राथमिक इलाज देकर आईसोलेट करने की तैयारी चल रही है। हालांकि आईसोलेट करने के लिए तहसील स्तर पर अफसरों के पास सरकारी जगह नहीं है।
बिसौली तहसील परिसर में पीएफए (पीपुल्स फार एनिमल्स) के पदाधिकारी को छुट्‌टा गोवंश घूमता मिला। उसके पूरे शरीर पर दाने हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने जिलाध्यक्ष विकेंद्र शर्मा को दी तो विकेंद्र ने डिप्टी सीवीओ डॉ. केके त्यागी को पूरा मामला बताया। डिप्टी सीवीओ मौके पर पहुंचे और उसे कुछ इंजेक्शन लगाए हैं। डिप्टी सीवीओ ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक इलाज कर दिया गया है। डॉ. त्यागी ने बताया कि इस बीमारी से ग्रसित पशु के शरीर पर मोटे दाने पड़ते हैं। बुखार होता है और लार गिरने लगती है। नाक बहती है और दूध सूख जाता है। यह गोवंश व महिषवंश में वायरस फैल रहा है। इससे बचाव के लिए 20 हजार वैक्सीन का आर्डर किया जा चुका है। वैक्सीन लखनऊ से यहां पहुंचते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। बदायूं में पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार तकरीबन 279790 गोवंश व 1107170 महिष वंशीय पशु हैं। सीवीओ डॉ. एके जादौन ने बताया कि जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक टीमों को गठित किया गया है। ताकि संक्रमित पशुओं को तलाशा जा सके। फिलहाल यह जिले में पहला केस है। इधर, पीएफए के पदाधिकारी ही फिलहाल इस गोवंश को आइसोलेट करने की तैयारी कर रहे हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!