ट्रक में पीछे से घुसी रोडवेज बस, चालक की मौत

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

बदायूँ। मंगलवार की सुबह दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास दिल्ली से आ रही रोडवेज बस ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस का चालक गंभीर घायल हो गया। उसने बरेली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कुड्ढा निवासी उमेश यादव उर्फ नन्हे परिवहन निगम में अनुबंधित बस का चालक था। वह दिल्ली से यात्रियों को लेकर बरेली आ रहा था। बस चालक की रास्ते में एक ट्रक चालक से बहस हो गई। इसके बाद ट्रक चालक बस चालक को भला बुरा कहते हुए बस के साथ चलने लगा। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक चालक और बस की फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर फिर से नोकझोंक हो गई। इसके बाद बस चालक ट्रक के पीछे चलने लगा। इस दौरान ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर कट गया, जिससे उसका अधिक खून बह गया। बस चालक को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!