घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से की निर्मम हत्या। अधेड़ के सिर व शरीर पर चोट के मिले निशान,जांच मे जुटी पुलिस
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूं। थाना बजीरगंज क्षेत्र के गांव लखनपुरा में बीती चौपाल पर सो रहे 50 वर्षीय ताराचंद्र पुत्र दोदाराम की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी। मृतक ताराचंद के सिर और शरीर पर धारदार हथियारों के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची थाना वजीरगंज पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सुबह करीब 5:00 बजे जब उनके बच्चे चौपाल पर आए और पापा पापा कहकर आवाज दी। जब ताराचंद ने कोई आवाज नहीं दी तो उनके ऊपर पड़ी चादर को हटाया। जहां देखा कि किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस बिसौली सीओ ओजस्वी चावला भी पहुंच गए। परिवार वालों से हत्या की जानकारी ली तब ताराचंद के तीनों लड़के अपने पिता के साथ खेती करते हैं। ताराचंद के पास लगभग 25 से 30 बीघा जमीन भी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने अभी तक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को गांव से गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और बेरीकेडिंग लगाकर जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद है। पुलिस उनके परिवारजनों से पूछताछ कर रही है। मृतक ताराचंद के पुत्र संजीव ने बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हम अपना सीधा सादा जीवन यापन करते है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

