दरियाबाद पुलिस द्वारा 04 हत्याभियुक्तों को किया गिरफ्तार,
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी nथाना दरियाबाद पुलिस द्वारा 04 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल फोन बरामद-
दिनांक-22.08.2022 को वादी ननकू पुत्र मतऊ निवासी लालपुर गुमान थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी द्वारा थाना दरियाबाद पर सूचना दी गई कि उनके नाती उम्र 17 वर्ष की हत्या कर गांव के विपक्षी कल्लू, फरीद व आबिद ने शव को घर के पीछे फेंक दिया है।उक्त सूचना पर थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0-296/2022 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए आज दिनांक-25.08.2022 को 04 अभियुक्तों 1- कल्लू पुत्र साबिर 2. फरीद पुत्र जाकिर 3. अनवरी पत्नी कल्लू 4. सादिया पुत्री कल्लू निवासीगण लालपुर गुमान थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के निशांदेही पर अभियुक्त कल्लू का शर्ट (जिसपर विषैला पदार्थ गिर गया था) व विषैला पदार्थ तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियोग उपरोक्त में धारा 34 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त कल्लू की पुत्री से मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी अभियुक्त कल्लू को गयी और इसी बात को लेकर अभियुक्त कल्लू ने अपने भाई फरीद के साथ मिलकर एक योजना बनायी। दिनांक 21.08.2022 की रात्रि में योजना के मुताबिक मृतक को कॉल करके घर पर बुलाया और मृतक को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला तथा उसके शव को घर के पीछे लगे कटीले तार से सटाकर बैठा दिया गया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

