कछला पुल की मरम्मत करने पहुंचे एनएचआई के इंजीनियर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
कछला। गंगा नदी में बाढ़ के चलते कछला पुल के समीप 20 फीट मिट्टी धंसक गयी और रेलिंग का एक हिस्सा हवा में लटक गया। तस्वीरें जब कमिश्नर एवं डीएम के पास पहुंची तो उन्होंने संज्ञान लिया और एनएचआई के अफसरों से वार्ता कर बुधवार रात में ही काम शुरू करा दिया।
आपकों बता दें कि बाढ़ के रौद्र रूप के चलते बदायूं-मथुरा हाईवे पर कछला गंगा पुल के समीप एक साइट सड़क की मिट्टी नीचे कटकर धंस गयी और रेलिंग का ऊपरी हिस्सा हवा में लटक गया। जिसके बाद से यातायात के लिये खतरा बढ़ गया। रोड एनएचआई का होने के चलते पीडब्ल्यूडी ने काम कराया नहीं, सेतु निगम ने भी हाथ खड़े लिये और एनएचआई के अफसर पहुंचे नहीं। किसी ने शाम को हवा लटकी हुयी रेलिंग की तस्वीरें कमिश्नर बरेली सेल्वा कुमारी जे के पास भेज दी। कमिश्नर ने तत्काल संज्ञान लिया और बदायूं डीएम से वार्ता कर रात में ही काम शुरू कराने को कहा। इसके बाद आधी रात के करीब एनएचआई के अफसर पहुंच गये और रात में बेरिकेडिंग करायी और सुबह में जेसीबी से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। साइट इंजीनियर एनएचआई मयंक ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

