थाना वजीरगंज क्षेत्र मे हुई बुजुर्ग की हत्या को लेकर दूसरे दिन भी नही खुला हत्याकांड का राज।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। थाना वजीरगंज मे मंगलवार को घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से काटकर दर्दनाक हत्या कर दी गयी थी। दूसरे दिन भी पुलिस मामले की छानबीन करती रही। देर शाम तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। मामला थाना वजीरगंज के गांव लखनपुरा का है जहां के रहने वाले ताराचंद 50 पुत्र दोदराम अपने पिता के इकलौते बेटे थे। उनके तीन बेटे है संजीव, सतेंद्र गौरव। हर दिन की तरह सोमवार की रात को खाना खाकर वह अपनी चारपाई पर आकर सो गए। रात में किसी समय धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गयी। सुबह मामला सामने आया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं घटना का निरीक्षण करने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। दूसरे दिन भी पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी रही।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!