राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ब्लॉक इकाई मसौली के अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अगुवाई में,अधिकारी से वार्ता कराकर ज्ञापन लिया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ब्लॉक इकाई मसौली के अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ताओं ने संगठन कार्यालय से ब्लाक मुख्यालय तक पैदल मार्च करते हुए ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओ से रास्ते मे पहुंचे निरीक्षक अब्दुल रहमान खान एव कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव ने खण्ड विकास अधिकारी से वार्ता कराकर ज्ञापन ले लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने तीन सूत्रीय मांगपत्र देते हुए 20 सितंबर तक निस्तारण की मांग की है।

खण्ड विकास अधिकारी मसौली को सम्बोधित ज्ञापन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता गुप्ता ने बताया कि यदि समय के रहते प्रशासन के अधिकारियों ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो 20 सितम्बर से भूख हड़ताल पर संगठन के पदाधिकारी बैठेंगे। ज्ञापन में ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की भरमार है जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है गांव गांव गौशाला बनवाई जाय जिससे आवारा पशुओं का संरक्षण हो सके। वही ग्राम पंचायतों में बन रहे अमृत सरोवरों में गाँवो के मजदूरों की बजाय बांसा गांव के ठेकेदारों द्वारा कार्य कराया जाता हैं तथा गांव के फर्जी जाबकार्डो से निकासी की जाती है जिसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाय तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराये जाय। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रभारी अवध राम , महासचिव कबीरशरण , महामंत्री बबलू मोर्य उपाध्यक्ष मोहम्मद अतीक , सचिव मोहम्मद रईस के अलावा संगठन तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!