महिला की हत्या में शामिल चार अभियुक्तों को भेजा जेल
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
फतेहपुर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के खासी सराय में पेड़ उखाड़ने के विवाद में दबंगो ने बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला की लाठी डंडो से पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस घटनाक्रम में पुलिस ने महिला समेत चार हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो थाना फतेहपुर क्षेत्र के खासी सराय निवासी राजेंद्र प्रसाद के पट्टीदार राकेश कुमार से खेत की मेड पर लगे पौधों को उखाड़ने के लिए विपक्षी राकेश कुमार मुकेश व शिवम ने राम लली इनकी पुत्री राखी, पुत्र विवेके व माया देवी को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमे रामलली की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। राजेन्द्र प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को मु.अ.सं. 442/2022 धारा 323/504/ 506/427/302 भादवि से संबंधित अभियुक्त गण मुकेश कुमार, राकेश, शिवम व राम दुलारी को जेल भेजा दिया है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

