संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 7 का छात्र लापता…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। थानाक्षेत्र के पिपरी मजरे नहामऊ गांव निवासी कक्षा 7 का छात्र परिषदीय विद्यालय से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।  शुक्रवार को पिपरी मजरे नहामऊ निवसी अनिल कुमार का 14 वर्षीय पुत्र करन गांव से करीब दो किमी0 पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय नहामऊ अपने छोटे भाई मनीष के साथ स्कूल गया था दोपहर लंच तक करन विद्यालय में रहा इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छुट्टी होने पर बड़े भाई की खोज में लगा मनीष रोता हुआ अकेले घर पहुंचा और करन के घर आने की बात पूछी तो आनन फानन में परिजन एव गांव के अन्य लोग तलाश में जुट गये विद्यालय पहुँचने पर स्कूल में ताला लटक रहा था काफी खोजबीन के बाद भी छात्र का पता न चलने पर परेशान परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। पिता की ओर से मसौली थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!