श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का डोल ग्राम पंचायत बड़ागांव में उल्लास एव उत्साह के साथ निकाला गया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का डोल ग्राम पंचायत बड़ागांव में उल्लास एव उत्साह के साथ निकाला गया इस दौरान अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो , बडी देर भई नन्द लाला ,जन्मे है कृष्ण कन्हैया नन्द घर बाजे बधाइयां गोकुल के गालियो मे मच गया शोर आदि भजनों पर भक्त गण लोग थिरकते नजर आये।
बांसा बड़ागांव रोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर से निकाला गया कन्हैया डोल पूरे गांव के मढ़ीटोला स्थित दुर्गा मन्दिर , मोहल्ला आइमाहार, नालीपार, मोहल्ला मझपटिया स्थित कालीमन्दिर शिव मन्दिर होते हुए पूरे गाँव मे घुमते हुए पुनः हनुमान मन्दिर पहुंच कर मटकी मोड कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद उर्फ नन्हा यादव, रामखेलावन नन्काऊ, रितेश ,कल्लू यादव, किशन रस्तोगी, रामू वर्मा, राजाराम, हनुमान प्रसाद ,रामप्रताप वर्मा,अरूण नाग, कृष्ण कुमार गुप्ता, मनमोहन सैनी, लल्लू यादव, राकेश कुमार सहित भारी संख्या भक्तगण मौजूद रहे। इसी क्रम मसौली कटरा स्थिति बाबा बल्लीदास मसौली पर भी भण्डारे का आयोजन किया गया इस मौके पर देवीशंकर सोनी तिलक राम रामू रावत सरवन रावत सूरज रात आदि लोग उपस्थिति रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!