अंतिम पायदान के व्यक्ति को खुशहाल बना रही मोदी सरकार: शंकर लोधी
, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीय सनातन संस्कृति की गंगा को पुनर्जीवित करने में दिन रात जुटें हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक काशी विश्वनाथ धाम और सोमनाथ धाम सहित कई पौराणिक स्थलों के पुनरोद्धार से भारतीय सांस्कृतिक चेतना उल्लासित है। प्रदेश मंत्री शनिवार को रामसनेहीघाट स्थित पटेल पंचायती डिग्री कॉलेज में मोदी /20 विषयक सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि सैकड़ो वर्ष पूर्व चोरी कर विदेश ले जाए गए देवी-देवताओं की सैकड़ो मूर्तियों एवं पुरावशेष को मोदी देश मे वापस ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी नेशन फर्स्ट के मूल मंत्र पर कार्य कर रहे हैं। तुष्टिकरण की जगह सबका साथ सबका विकास का सिद्धांत अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बना रहा है। ईज ऑफ डूइंग एवं ईज ऑफ लिविंग को पटरी पर लाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के लिए ईज ऑफ जस्टिस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व के प्रधानमंत्री सरकार बनाने के लिए मेहनत करते थे,जबकि मोदी राष्ट्र बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि व राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी का कार्यकाल अनुकरणीय है जबकि प्रधानमंत्री कार्यकाल की उनकी उपलब्धियां ऐतिहासिक हैं।कहा मोदी के नेतृत्व में भारत आयातक की जगह निर्यातक देश की श्रेणी में शामिल हो रहा है।कहा कि मोदी करोड़ो युवाओं के आइकॉन बन गए हैं। जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मण्डल अध्यक्ष विवेक तिवारी ने किया। विद्यालय के प्रबंधक जवाहर वर्मा ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, पवन सिंह रिंकू, विजय आनंद बाजपेई, सुशील जायसवाल, ब्रजेश रावत, अरुण मिश्रा सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।
, बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

