लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही सपा: गोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र 270 दरियाबाद में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान निरन्तर जारी है। शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने नगर पंचायत दरियाबाद में विनोद कुमार मिश्रा और कस्बा इचौली में वसीम सिद्दीकी के यहां सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ा। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि भारत के संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे देश में सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। युवाओं, किसानों, बेरोजगारों, व्यापारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, की भागीदारी इतिहास रचेगी। यही सदस्यता अभियान 2024 के लोकसभा चुनाव की पटकथा लिखेगा। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा हालात बद से बद्तर हो गए हैं। चोरी डकैती, बलात्कार, भ्रष्टाचार यह तो दिन पे दिन बढ़ते जा रहे हैं। रोज़गार खतम हो चुका है विकास का पहिया ठप हो गया है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। लेकिन सरकार मस्त है। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है यह लोकतन्त्र की हत्या है। आप सभी से अनुरोध है कि लोकतन्त्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बने। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय कुमार वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, यशवंत सिंह यादव, सुशील सिंह प्रधान, जय सिंह यादव, अहमद शेख, आशीष कुमार शर्मा सभासद, गिरजाकांत शुक्ला, सर्वेश कुमार यादव, वरुण कुमार मिश्रा, शुभम पटेल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!