तीन दिन पहले गंगा मे डूबे किशोर का शव गंगा में तैरता मिला। किशोरी का तीसरे दिन भी नही लगा सुराग।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

पुलिस ने किशोर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा।

सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोतनगला घाट पर तीन दिन पहले गंगा में डूबे किशोर एवं किशोरी की मंगलवार को फिर से गोताखोरों ने तलाश शुरू की। इसी बीच हुसैनपगला गांव के पास किशोर का शव पानी में उतराते मिला। शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर किशोरी की तलाश जारी है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पालपुर के मजरा खंगान नगला निवासी जगदीश का 15 वर्षीय पुत्र धर्मवीर, अपनी फुफेरी बहन उझानी के मोहल्ला रामलीला नगला निवासी दुर्गपाल की 14 वर्षीय पुत्री छाया, ग्राम के ही 13 वर्षीय लालू पुत्र करू यादव व 13 वर्षीय रूपा पुत्री होडिल के साथ ग्राम से तीन किलोमीटर दूर सहसवान क्षेत्र के हुसैनपुर-कोतलनगला के मध्य स्थित घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान करने गये थे। गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे। इस बीच एक दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों किशोर-किशेारी डूब गये। शोर शराबा होने पर घाट पर मौजूद गोताखोर गंगा में कूद गये। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा में डूब रहे खंगन नगला निवासी लालू व रूपा चचेरे-तहेरे भाई-बहनों को सकुशल बचा लिया। धर्मवीर व छाया का कुछ पता नहीं चल सका था। मंगलवार को सुबह तलाश के दौरान हुसैनपुर के समीप धर्मवरी का शव गंगा में उतराता हुआ मिला।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!