समस्याओं के निदान हेतु 19 सितम्बर तक जारी है विधुत समाधान सप्ताह

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद के समस्त वितरण खण्डों में उपकेन्द्रवार 12 से 19 सितम्बर तक विधुत समाधान सप्ताह प्रत्येक दिन सुबह 8बजे से रात्रि 0 8बजे तक लगाये जाने वाले समाधान शिविर के लगाया जा रहा है।जनपद बदायूँ के समस्त वितरण खण्डों (04) के समस्त उपकेन्द्रों (56) में 12 से 19 सितम्बर तक लगाये जाने वाले इन शिविरों में विधुत उपभोक्ताओं की विभिन्न प्रकार की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है जैसे विधुत उपभोक्ताओं से उनके बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राप्त करना एवं बिल सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण, कनैक्शन या लोड बढ़ाने या मीटर लगाने के निवेदन पर त्वरित कार्यवाही, सभी प्रकार के विद्युत संयोजनों (कनैक्शन) से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों त्वरित निस्तारण, ट्रांसफार्मर, फीडर, लोड या वोल्टेज अथवा जर्जर तार जैसी शिकायतों का निदान, जिसमें त्वरित समाधान सम्भव हो, झूल रहे ढीले तार अथवा विद्युत दुर्घटना की आशंका वाली लाइन या परिवर्तक के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों का निदान, विधुत उपभोक्ताओं के परिसरों पर स्थापित जले/खराब/क्षतिग्रस्त मीटरों को बदलने के साथ-साथ पुराने मीटरों के स्थान पर नवीन मीटर स्थापित कराने का कार्य, अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्याओं से सम्बन्धित निवेदनों एवं सुझावों पर विचार/कार्यवाही शामिल है। उन्होंने अपील की है जिन उपभोक्ताओं को इस प्रकार की शिकायतें हैं, तो वह 12 से 19 सितम्बर तक विधुत समाधान सप्ताह में प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!