लिफ्ट का झांसा देकर युवक का बैग उडाने बाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पकडे गए चोरों के पास से चोरी किया हुआ माल बरामद,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली थाना क्षेत्र में युवक को कार से लिफ्ट का झांसा देकर उसका रकम व सामान भरा बैग पार करने वाले शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने इस घटनाक्रम को 9 सितंबर को अंजाम दिया था। जबकि चौथे दिन ही पुलिस ने आरोपी धर लिए। दोनों के पास से धोखाधड़ी से ठगा गया कुछ सामान भी बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में माल बरामदगी की धारा बढ़ाने के बाद पुलिस ने उनका चालान कर दिया है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी राहुल बिसौली कोतवाली इलाके के भटपुरा गांव से दवेश गांव को 9 सितंबर को निकले थे और बिसौली बस स्टैंड पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। मुकदमे के मुताबिक राहुल के पास एक युवक आया और कहा कि वह भी दवेश जाएगा। उसके पास कार है और वह कम रुपये बतौर किराया लेगा। उसे केवल गाड़ी के मालिक से इतना कहना है। कि राहुल कार ड्राइवर का दोस्त है।
ड्राइवर की बात सुनकर राहुल के पास खड़ा एक शख्स गाड़ी देखने के लिए ड्राइवर के साथ चल दिया। हालांकि इससे पहले उसने राहुल को अपना बैग थमा दिया। जबकि कुछ देर बाद लौटा और बताया कि गाड़ी तो ठीक है लेकिन एक बार वो भी देख आए। उसने राहुल को वहां भेजा, इससे पहले राहुल के पास मौजूद बैग ले लिया। राहुल कुछ दूर गया तो पता लगा कि वहां कोई गाड़ी नहीं थी। लौटकर आया तो बैग लेने वाला व्यक्ति भी नदारद था। राहुल के बैग में 10 हजार रुपये, 8 जोड़ी कपड़े समेत मोबाइल सेट व कुछ अन्य सामान था। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर 11 सितंबर की देर शाम पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। जबकि बिसौली के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास से इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नसरौल गांव निवासी जमशेद व शेर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कुछ सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!