सिलेंडर लेने जा रहे युवक को,बाइक ने मार दी टक्कर घायल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। साइकिल से गैस गौदाम पर सिलेंडर लेने जा रहे युवक को रामनगर की ओर से आ रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी जिससे गम्भीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बड़ागांव लाया गया जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम तिलपुरा मजरे नहामऊ निवासी दयाराम पुत्र मुन्नालाल बुधवार को गैस सिलेंडर भराने के लिए साइकिल से मसौली चौराहा स्थित शिवकृष्ण गैस एजेंसी जा रहा था तभी तेज रफ्तार से रामनगर की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी गम्भीर रूप से घायल हुए दयाराम को सीएचसी बड़ागांव लाया गया जिसका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

