मार्ग दुर्घटना में 80 वर्षीय वृद्ध की मौत….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज जैदपुर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के निकट हुई दुर्घटना में 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी तथा बाइक सवार बिजली के खम्भे से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार की देर शाम इंधौलिया निवासी 80 वर्षीय वृद्ध सन्तराम वर्मा पुत्र शिवरतन वर्मा नित की भांति सफदरगंज जैदपुर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद ले कर घर वापस लौट रहे थे कि सफदरगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक नम्बर यूपी 41 एपी 8365 सवार नीरज कुमार पुत्र रमेशचंद्र शर्मा ने टक्कर मार दी जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दुर्घटना के बाद असुंतलित नीरज शर्मा निवासी तोगापुर थाना जैदपुर बिजली के खम्भे से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!