डीपी महाविद्यालय में विश्वकर्मा दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन तथा हिंदी पखवाड़ा पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। डीपी महाविद्यालय में विश्वकर्मा जयंती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन तथा हिंदी पखवाड़ा वर्ष बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मुख्य अतिथि डॉ स्मिता जैन की अध्यक्षता में मनाया गया l मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए प्राचार्य डॉ स्मिता जैन ने कहा कि विश्वकर्मा को मुख्य वास्तुकार के रूप में जाना जाता है उनकी जयंती कार्यस्थल पर समृद्धि और सफलता की कामना करते हैं उन्होंने हिंदी को अपने कामकाज की भाषा बनाने का सदैव प्रयास करते रहना चाहिए तथा लोगों से आव्हान किया कि वह हिंदी भाषा को लोगों के अपने कामकाज की भाषा बनाने के लिए प्रेरित करें l
प्राचार्य डॉक्टर शुभ्रा महेश्वरी ने कहा विश्वकर्मा को एक शिल्पकार के रूप में पूजा जाता रहा है उन्होंने अजीब संजोग बताते हुए कहा कि विश्वकर्मा जयंती के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं हमें अच्छे कार्य करने के लिए संकल्प लेना चाहिए तथा हिंदी भाषा के प्रति लोगों को प्रेम जगाते रहना चाहिए जिससे हिंदी भाषा हमेशा आगे बढ़ती रहे l कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर डॉ मुकेश राघव के द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा द्वारा बनाए गए इस चित्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया इस मौके पर दिव्यांशु सेना ज्ञानेंद्र कश्यप डॉक्टर नीलोफर सत्यपाल राघव भूपेंद्र महेश्वरी वैभव तोमर विनोद यादव प्रभात सक्सैना लवी सिंह प्रभात सक्सैना नितिन महेश्वरी सहित अनेक स्टाफ कर्मचारी उपस्थित थे l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

