24 घण्टे में दो लग्जरी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयीं
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। एनएचआई विभाग की लापरवाही के कारण जर्जर हुए लखनऊ – अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोड़ी सी असावधानी से वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है बीते 24 घण्टे में दो लग्जरी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयीं गनीमत रही कि दोनों दुर्घटनाओं में कोई घायल नही हुआ।
बताते चले कि लखनऊ से अयोध्या की ओर जाने वाली हाईवे की सड़क सफदरगंज चौराहे से नवीन मंडी तक जर्जर हो गयी है जिससे थोड़ी सी असावधानी दुर्घटना का सबब बन रही है। शुक्रवार की देर रात्रि लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही मारूति सेलेरिवो यूपी 75 ए जे 5439 नवीन मण्डी समिति सफदरगंज के पास अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पेड़ों से टकरा गई। हादसे में इटावा जिले बकेवर थाना के निवासी धीरज वर्मा पुत्र राकेश वर्मा, शानू वर्मा पुत्र योगेश वर्मा, नेहा वर्मा पत्नी धीरज वर्मा, पूजा वर्मा पत्नी शानू वर्मा को आंशिक रूप से चोटे आई। मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार कराया। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम उसी जगह पर पुनः लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही कार नम्बर एम एच 43 बी एन 4711 अनियंत्रित होकर खाई में चली गयी कार में मात्र चालक ओमप्रकाश पुत्र रामसुन्दर निवासी हाजीपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या सवार था जो बाल बाल बच गए।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
Related Posts

