संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुए 35 वर्षीय युवक

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दस माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुए 35 वर्षीय युवक के बूढ़े माँ बाप की आँखे जहाँ पथरा रही हैं वही 5 वर्षीय पुत्री पापा के घर आने की हररोज़ राह देखती रहती है। लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस भी किसी नाकाम साबित हो रही है। बताते चले कि गत वर्ष 29 अक्टूबर को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर मजरे उधौली निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार वर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया तलाश में जुटे परिजनों ने हताश होकर गुमशुदगी दर्ज कराई तभी से पुलिस व परिजन तलाश में जुटे हैं परन्तु लापता युवक का पता नही चल सका।

 हररोज बेटे की राह तकते है बुजुर्ग माता पिता व मासूम पुत्री

लापता युवक के 70 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र एव 68 वर्षीय बुजुर्ग माता हररोज अपने पुत्र की राह देखते देखते आंखे पथरा रही है तीन पुत्रो के पिता रामचन्द्र के बड़े पुत्र की वर्ष 2016 में मृत्यु हो गयी थी तथा गत वर्ष 29 अक्टूबर को अचानक लापता हुए सुनील से बुढ़ापे में सहारे की लाठी टूट गई हैं और हरदिन बेटे के घर वापस आने की राह देख रहे है वही लापता युवक की पत्नी रश्मि वर्मा जहाँ पति की राह देख रही हैं वही मासूम 5 वर्षीय पुत्री आराध्या वर्मा पिता के आने का इंतजार हररोज करती है तथा अब स्कूल जाने वाली हुई आराध्या बच्चो को स्कूल जाते देख पिता को याद कर रोने लगती है। लापता युवक के मामले की जांच करने वाले उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि सुनील वर्मा की तलाश में सभी विन्दुओ पर जांच की जा रही हैं तथा इश्तहार छपवा कर प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज का नम्बर 9454403074 विवेचक राजकुमार का मोबाइल नंबर 9415180010 सार्वजनिक किया गया है ।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!