वार्ड की समस्याओं को जड़ से खत्म करने का पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे… जहीर सलमानी

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मेराज अंसारी व जिला अध्यक्ष उबैद अंसारी का हुआ स्वागत

बाराबंकी। विश्वमानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मेराज अंसारी एडवोकेट ,एवं जिला मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष उबैद अंसारी का वार्ड नंबर 22 दुर्गापुरी सभासद पद के प्रत्याशी मो. जहीर सलमानी ने माला पहनाकर किया स्वागत । इस मौके पर वार्ड की समस्याओं एवं मानवाधिकार के हनन को लेकर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। विश्वमानवधिकार के द्वारा वार्ड नंबर 22 दुर्गापुरी से सभासद पद के प्रत्याशी मो. जहीर सलमानी को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर मो. जहीर सलमानी ने कहा की वार्ड में फैले भ्रष्टाचार एवं लगातार हो रहे मानवाधिकार हनन को यदि वार्ड की जनता ने अपना समर्थन देकर मुझे चुना तो हम वादा नही विकास करेंगे और वार्ड की समस्याओं को जड़ से खत्म करने का पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से दानिश अंसारी, अली चांद, मो. जहीर, मो. सुहैल, फरजंद अली, अलीम बैग, अनीस सलमानी, मो. शहीर एव दुर्गापुरी वार्डवासी मौजूद रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!