बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा शुक्रवार को जनपद के जिला कारागार बदायूँ में निरीक्षण किया गया।
जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान निरूद्ध बन्दियों को उनके विधिक सहायता के वारे में पूछताछ की गई एवं जिस बन्दी को निःशुल्क अधिवक्ता की जरूरत थी उनके लिए तत्काल पैनल अधिवक्ता नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के सचिव मौ0 साजिद, सचिव, नामिका अधिवक्ता सन्तोष कुमार सक्सेना, अधीक्षक जिला कारागार डॉ0 विनय कुमार, जेलर रणन्जय सिंह, उपजेलर श्री किशनपाल सिंह तुरैहा, उपजेलर कृष्ण गोपाल शर्मा, चिकित्सक डॉ0 प्रशान्त गंगवार, फार्मासिस्ट गोपाल सिंह मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

