पुलिस लाइन सभागार में प्रचलित18 दिवसीय फ्रेशर प्रशिक्षण का समापन-

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/नोडल पुलिस अधिकारी-112 श्री पूर्णेन्दु सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन सभागार में दिनांक-05/09/2022 से यू0पी0-112 जनपद बाराबंकी हेतु नामित 24 पुलिस कर्मियों का फ्रेशर प्रशिक्षण कराया जा रहा था। यू0पी0-112 की आपातकालीन सेवा के फर्स्ट रेस्पाण्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 24 पुलिस कर्मियों/प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में एमडीएसएल श्री प्रदीप कुमार अवस्थी व मोहम्मद स्वैब एमडीएसएल मुख्यालय यू0पी0-112 द्वारा तकनीकी कौशल, वयस्क मनोविज्ञान, संचार कौशल, विवाद तथा विवाद प्रबन्धन , महिला सम्बन्धी मुद्दे, बच्चों से सम्बन्धित मुद्दे, वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित मुद्दे, बौद्धिक अशक्त व्यक्तियों से सम्बन्धित मुद्दे, पर्यटन सम्बन्धी मुद्दे, यातायात प्रबन्धन, आपदा प्रबन्धन, अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, प्रमुख कानूनी प्रावधान व तनाव प्रबन्धन, बेसिक टेक्टिस कोर्स पर विस्तार पूर्वक बताया गया । इस पूरे कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में प्रभारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार यादव यू0पी0-112 जनपद बाराबंकी, निरीक्षक जिला प्रशिक्षण इकाई श्री संजय गुप्ता, मुख्य आरक्षी रामदौर सरोज,आरक्षी प्रदीप सिंह का विशेष योगदान रहा ।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!