बदायूँ बाईपास तिराहे के सौंदर्यकरण कार्य का हुआ शिलान्यास

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। राज्यसभा सांसद, भारत सरकार में सहकारिता एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज की मौजूदगी में बाबूजी कल्याण सिंह की स्मृति में 15वां वित्त आयोग योजना वर्ष 2022 के अंतर्गत बदायूं बाईपास तिराहे के सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया। बीएल वर्मा ने कहा कि मैं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं एमएलसी बागीश पाठक को धन्यवाद देता हूं कि दोनों ने 25-25 लाख रुपए की विधायक निधि से एक भव्य और सुंदर गेट बनवाने को पत्र लिखा है। दो विधायक निधि से एक साथ कार्य नहीं किया जा सकता इसके लिए दिल्ली से स्वीकृति लेनी पड़ती है उसका कार्य भी किया जा रहा है। बाबूजी कल्याण सिंह की स्मृति में यहां भव्य तिराहे का निर्माण कराया जाएगा, जो सुन्दरता का आर्कषक केन्द्र बनेगा। बदायूं जनपद में विकास के लिए जब जितनी आवश्यकता होगी उस कार्य को कराया जाएगा।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बड़े शहरों में बने भव्य एवं सुंदर चौराहों की तर्ज पर उझानी में अच्छे चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिस के क्रम में बाबूजी कल्याण सिंह की स्मृति में बदायूं बाईपास तिराहे का शिलान्यास किया गया है। स्वच्छता के स्तर पर उझानी देश में तीसरे स्थान पर है। इसके लिए सभी क्षेत्रवासी बधाई के पात्र हैं। डीएम ने कहा कि सभी लंबित विकास कार्य को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बहुत जल्दी उझानी एक विकसित नगर के रूप में दिखाई देगा।
इससे पूर्व राज्यसभा सांसद, भारत सरकार में सहकारिता एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने उझानी के एपीएम डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश की साक्षरता नीति के तहत स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!