पत्नी के मयके से न आने पर नाराज पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम मे एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना के पीछे पत्नी का मायके से न लौटना बताया जा रहा है। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। फिलहाल परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है। घटना बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में हुई। यहां रहने वाले हरिओम (28) का उसकी पत्नी बवीता से पिछले दिनों झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ा तो बवीता अपने मायके चली गई। कुछ दिन तक तो हरिओम ने कुछ नहीं कहा, जबकि दो दिन पहले उसे बुलाने मायके जा पहुंचा।
बताया जाता है कि वहां फिर उसकी पत्नी से नोकझोंक हो गई। ससुरालियों ने हस्तक्षेप किया तो ससुराल पक्ष के लोगों से भी उसका झगड़ा हो गया। नतीजतन पत्नी मायके से नहीं लौटी। वह मंगलवार को वापस लौट आया। बुधवार को हरिओम खेत पर पहुंचा और वहां कुछ देर काम करने के बाद पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव वालों ने शव लटका देखा तो परिजनों को बुलाया। पुलिस भी घटनास्थल पर जा पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल डीएस धामा ने बताया कि घरेलू कलह के चलते घटना की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

