प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने बुधवार की देर शाम पंचायत भवन बड़ागांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी इस दौरान आईजीआरएस में कब्रिस्तान के मामले का निस्तारण किया गया तथा अन्य मामलो की सुनवाई गयी।
बताते चले कि मसौली पुलिस द्वारा शुरू की गये ग्राम समाधान दिवस के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को पंचायत भवन बड़ागांव में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता हैं जिसमे बड़ागांव सहित आसपास के लोग भाग लेते है इस रविवार को बारिश के कारण आयोजन न होने पर बुधवार की शाम को पंचायत भवन में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी गयीं। समाधान कार्यक्रम में आईजीआरएस में कब्रिस्तान के एक मामले का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया।
इस मौके पर उपनिरीक्षक मुन्ना कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, मतीन अंसारी, मोहर्रम अली, मो0 सफी, गफ्फार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!