सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- काटे गए यादव व मुस्लिम वोट

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

समाजवादी पार्टी के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल पर समाजवादी पार्टी के एक दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी नेता तथा कार्यकर्ता को पांच वर्ष में नया इतिहास लेने का संकल्प लेने को भी कहा है। समाजवादी पार्टी के लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज मुझे अध्यक्ष बनाने के लिए मैं आप सबका बहुत आभारी हूं और आप सभी लोगों ने मुझे यह जिम्मेदारी तब दी है जब देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है। भाजपा की सरकार ने देश प्रदेश में सभी एजेंसी पर कब्जा कर रखा है। इनकी मदद से सरकार विपक्षी दल के नेताओं पर दबाव बनाने के प्रयास में लगी है।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग पर बेहद गंभीर तथा पक्षपात करने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों के फरमान पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी गड़बड़ी की। आयोग ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीट पर यादवों और मुसलमानों के वोटों को बीस-बीस हजार कम कर दिया। इस मामले की जांच कराई जा सकती है। जिससे कि पता चले किसके कहने पर कितने लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया। यह तो लोगों को मतदान से वंचित करने का बड़ा अपराध है

Don`t copy text!