यूपी के 16 लाख राज्य कर्मियों को योगी सरकार देगी दीपावली गिफ्ट, बढ़ेगा महंगाई भत्ता और मिलेगा बोनस

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

लखनऊ उत्तर प्रदेश  केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) पहली जुलाई से चार प्रतिशत बढ़ाने के निर्णय के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार के 27.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को भी बढ़ी दर से डीए और डीआर पाने की उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश में 16 लाख राज्य कर्मचारी और 11.5 लाख सिविल व पारिवारिक पेंशनर हैं। इन्हें अभी 34 प्रतिशत की दर से डीए और डीआर का भुगतान किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। डीए और डीआर के मामले में केंद्र और राज्य सरकार में समानता है। इस आधार पर राज्य कर्मचारी और पेंशनर भी अब पहली जुलाई से चार प्रतिशत की बढ़ी दर से डीए और डीआर के भुगतान की उम्मीद लगाए हैं। चार प्रतिशत वृद्धि होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए व डीआर 38 प्रतिशत हो जाएगा।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!