माँ दुर्गा पूजा महोत्सव जागरण कवि सम्मेलन, जवाबी कीर्तन की रही धूम ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। शक्ति उपासना की प्रतीक माँ दुर्गा पूजा महोत्सव जागरण कवि सम्मेलन, जवाबी कीर्तन की धूम रही। रात्रिभर चले कार्यक्रमो एव माँ के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय रहा। ग्राम पंचायत चंदवारा में माता मंशा देवी मंदिर के प्रांगण में माँ दुर्गा का जागरण राधाकृष्णन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया गया जागरण पार्टी में कलाकारों द्वारा माता के सुन्दर भजनो और झांकियों को दिखाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ के आहवाहन के साथ किया गया तथा गायक अवधेश ने गणेश वंदना करते हुए ज्ञान के दाता बुद्धि विधाता, चौड़ा मस्तक हमें सिखाता, दर्शन दो प्रभु द्वार खड़े हैं,पार्वती शिव के हो नंदन देव अग्रज गणपति को वंदन गीत गाकर भक्तो को भक्तिमय कर दिया। अवधेश कुमार ने ही मां की महिमा का बखान करते हुए माँ मेरी लाज रखना माँ मेरी राज रखना का गीत गाया। म्यूजिकल ग्रुप की महिला गायिका शिल्पा ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलावा है व माँ मुरादे पूरी कर दे हलुवा पूड़ी बाटूँगी, सीतापुर से आयी गायिका सुनैना ने ऊँचे पहाड़ो से उतर आओ माँ की शमा बांध कर लोगो को झूमने को मजबूर कर दिया गायिका सुनैना ने ही माँ बच्चो की जा होती है वह किस्मत वाले जिनकी मा होती है गीत गाकर माँ की ममता को झकझोर दिया। रिंकू प्रजापति ने घनश्याम तेरी बंशी पागल कर जाती है का गीत गाया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश जयसवाल , प्रधान प्रतिनिधि पप्पू जयसवाल, शेर बहादुर रावत सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!