चलती बाईक पर मारा महिला को डंडा, सिर मे डंडा लगने से गई महिला की जान,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

सहसवान। जरीफनगर थाना क्षेत्र में उस्मानपुर पुल के पहुंच मार्ग पर उछलकर सड़क पर गिरी 55 वर्षीय कमला देवी की मौत हो गई। उनके बेटे का आरोप है कि उसके गांव के कुछ लोग बाइक और बोलेरो से पीछा कर रहे थे, उन्होंने मां को डंडा भी मारा था। बेटे ने बाइक दौड़ाई तो मां उछलकर बाइक से गिर गई और उनकी जान चली गई। पुलिस फिलहाल इसे सड़क हादसा मान रही है। संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव कैल भकरौली निवासी कमला देवी, अपने पति उदयवीर और बेटे यज्ञपाल के साथ बुधवार को रसूलपुर डांस गांव में एक रिश्तेदारी के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर तीनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक यज्ञपाल चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। यज्ञपाल के अनुसार, उनकी बाइक उस्मानपुर पहुंची थी, तभी उनके गांव के दो लोगों ने बाइक और करीब चार-पांच अन्य लोगों बोलेरो से पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने उस्मानपुर से निकलकर उन्हें डंडा मारा, लेकिन डंडा मां के सिर में लगा। इस पर बेटे ने बाइक दौड़ा दी और महावा नदी पर बने उस्मानपुर पुल के पहुंच मार्ग पर मां उछलकर सड़क पर जा गिरी। हमलावर यह देखकर भाग गए। हमलावरों से उसकी जमीन की रंजिश चल रही है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों ने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि महिला की मौत सड़क पर गिरकर हुई है। उस्मानपुर के नजदीक पुलिस पिकेट मौजूद थी। अगर कोई पीछा करता तो पुलिस को पता होता। फिर भी तहरीर की जांच कर कार्रवाई होगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!