नोएडा एसओजी टीम ने लूट के वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार, गांव मे मचा युवक के अपहरण का शोर,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। नोएडा एसओजी टीम ने गुरुवार को कादरचौक इलाके में छापेमारी के दौरान एक लूट के वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने गांव में एक युवक के अपहरण का शोर मचा दिया। मौके पर पहुंची कादरचौक पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद ग्रामीणों को वांछित बदमाश के बारे में जानकारी देकर अफवाह को शांत कराया। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी पंखिया नगला निवासी जाहिद को गुरुवार को नोएडा की एसओजी टीम ने गांव से उठाया। एसओजी के मुताबिक, जाहिद नोएडा क्षेत्र में हुई एक लूट में वांछित है। उसे एक लुटेरे की निशानदेही से गिरफ्तार किया गया। इधर, जाहिद के पकड़ने पर गांव में हंगामा हो गया।
ग्रामीणों और परिजनों ने एसओजी टीम पर जाहिद के पकड़ने के बाद अपहरण का शोर मचा दिया। जिसकी सूचना कादरचौक थाने पर दी गयी। अपहरण की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। जहां पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। इस पर पता चला कि पकड़ा गया युवक लूट के मामले में वांछित था। एसओ कादरचौक वेदपाल सिंह ने बताया कि नोएडा की एसओजी टीम वहां हुई लूट के मामले में एक युवक को पकड़कर अपने साथ ले गयी है। अपहरण का आरोप निराधार है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

