जिलाधिकारी ने 5 खंड विकास अधिकारियों को इधर -उधर किया स्थानांतरित। ज्योति शर्मा को विकास खंड कार्यालय सहसवान पर किया तैनात,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने 5 खंड विकास अधिकारियों को इधर -उधर स्थानांतरित किया है। स्थानांतरित किए गए खंड विकास अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैंl जिलाधिकारी दीपा रंजन ने विकास खंड कार्यालय बिसौली में तैनात खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा को विकास खंड कार्यालय सहसवान तथा सहसवान खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता को विकासखंड दहगवां में खंड विकास अधिकारी मुनव्वर खाँ के लंबी छुट्टी पर चले जाने के उपरांत विकास खंड कार्यालय मे खंड विकास अधिकारी पद रिक्त चल रहा था आसफपुर विकासखंड खंड कार्यालय पर तैनात खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार को अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी के रूप में अंबियापुर विकास खंड कार्यालय का कार्यभार सौंपा गया है। इससे पूर्व अंबियापुर विकास खंड कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार खंड विकास अधिकारी बिसौली ज्योति शर्मा के पास था। विकास खंड कार्यालय बिसौली पर स्मृति सिंह को खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। स्मृति सिंह पर विकास खंड कार्यालय वजीरगंज पर तैनात हैं। स्थानांतरित किए गए खंड विकास अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जिलाधिकारी दीपा रंजन ने दिए हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!