सहसवान में धूमधाम के साथ निकली राम बरात शोभायात्रा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसबान।  रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही रामलीला की आज बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम के साथ निकाली गई बरात को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा बराती बने नागरिकों ने जय श्रीराम का जयघोष से पूरा नगर राममय हो गया। शोभा यात्रा के दौरान बाहर से आए कलाकारों ने अपने कर्तव्य दिखाएं काली अखाड़ा के कलाकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया श्री राम शोभा यात्रा की शुरुआत जहांगीराबाद चौराहे से शुभारंभ कर शोभायात्रा में भगवान श्री रामचंद्र, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न, के स्वरूप गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर पार्वती, शेरावाली मां, की झांकी राधा कृष्ण, की झांकियां दर्शकों का मन मोह रही। थी बैंड बाजों की धुन पर लोग भगवान श्री राम की बरात में नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे शोभायात्रा जांगीराबाद से शुरू होकर नयागंज, नवादा, बाजार विल्सनगंज, पठान टोला, तहसील रोड होते हुए रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा का रामचंद्र जी का तिलक कर उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र एवं आदर्श सक्सेना ने तिलक कर शुभारंभ किया इस मौके पर रामलीला कमेटी एवं नगर के हिंदू समुदाय के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे वही रामलीला कमेटी की ओर से श्री राम बरात शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कई थानों की पुलिस मौजूद रही इस राम बरात शोभायात्रा में सुंदर सुंदर झांकियों के साथ अधिकतर मोहल्लों से झांकियों को सुंदर सजा कर सम्मिलित किया गया। वही लोगों ने पुष्प वर्षा कर बरात का जमकर स्वागत किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!