डीएम की धर्मपत्नी प्रीति सिंह ने किया देवा मेला का उद्घाटन शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ाया
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सार्वभौमिक प्रेम एवं कौमी एकता के प्रतीक हाजी वारिस अली शाह की पावन तपोभूमि देवा शरीफ देवा मेला एवं प्रदर्शनी 2022 का भव्य उद्घाटन परंपरागत रूप से शेख मोहम्मद हसन गेट पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की धर्मपत्नी प्रीति सिंह द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ा कर तथा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी की धर्मपत्नी ने देवा शरीफ की मजार पर चादर चढ़ाकर मेला को परम परंपरागत रूप से प्रारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले को सुगमता से संचालित किया जाए। इसके लिए मेला परिसर की समस्त व्यवस्थाओं को पूरा किया गया। मेले में अत्यधिक भीड़ रहेगी, कानून एवं अनुशासन को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति के सदस्य रायरेश्वर बली, सदस्य राजा आनंद सिंह, कीर्ति वर्धन सिंह, संदीप सिन्हा, इकबाल मुबाशिर सहित समस्त सदस्य व अधिकारीगण मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

