बिसौली बार एसोसिएशन के नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ योगेश भारद्वाज ने लगातार तीसरी बार ली अध्यक्ष पद की शपथ

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली सिविल बार एसोसिएशन बिसौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर बिसौली में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सिविल जज मनीष कुमार रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता व चुनाव अधिकारी रामवीर सिंह के द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों में अध्यक्ष योगेश भारद्वाज,उपाध्यक्ष लेखराज सिंह,सचिव पंकज शर्मा,सहसचिव अब्दुल हसन, कोषाध्यक्ष संजीव यादव व ऑडिटर संजीव मिश्रा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं व मुख्य अतिथि सिविल जज मनीष कुमार के सानिध्य में बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसके बाद सभा में सिविल जज मनीष कुमार व अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने बार हित में बार और बेंच के सामंजस्य को लेकर व अधिवक्ताओं की समस्याओं पर वक्तव्य दिए। इस अवसर पर समर सिंह,अनिल गुप्ता, बलवीर मिश्रा,सुनील आर्य,जुगल किशोर,रामवीर सिंह,आशिक अली,लेखराज सिंह,राज मिश्रा,नितिन पाठक,रविंद्र प्रकाश शर्मा,रनवीर सिंह,अवनीश,दीपक साहनी,प्रवीन शर्मा,संजय शर्मा,सौरभ मिश्रा,राम लखन,प्रदीप उपाध्याय, शशांक गोयल आदि अधिवक्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!