शोभायात्रा के दौरान डीजे से गिरकर घायल हुआ कलाकार, अस्पताल मे भर्ती

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। दातागंज महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा के दौरान राधा का अभिनय कर रहा कला कलाकार डीजे से गिरकर घायल हो गया। उसके सिर और टांग में चोट आई है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार देर रात कस्बा दातागंज में हुआ। यहां निकाली जा रही शोभायात्रा में उझानी कस्बा निवासी नितिन राधा का अभिनय कर रहे थे। वह डीजे पर रासलीला का मंचन दिखाकर नाचते हुए चल रहे थे। अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगे डीजे से वह नीचे आ गिरे इसी दौरान डीजे भी ऊपर से उनके पर गिरा। इनसे वहां अफरा-तफरी मच गई। नितिन के साथी कलाकारों ने बमुश्किल डीजे साउंड हटाकर उन्हें नीचे से निकाला और इसके बाद पहले पास के ही एक घर में उन्हें ले जाया गया। यहां से उन्हें सीधे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज दिया। बताया जाता है कि उसकी टांग में गंभीर चोट आई है। देर रात तक अस्पताल में शोभायात्रा के आयोजकों समेत अन्य लोग नितिन का हाल लेने जा पहुंचे। पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!