डीपी महाविद्यालय में छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। डीपी महाविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर फाइनल ईयर परीक्षाओं में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एमए फाइनल भूगोल की छात्रा कु खालिदा ज्या सैफी ने 70.40% अंकों के साथ अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वह महाविद्यालय में सर्वाधिक प्रतिशत में अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रहीं। बीएससी फाइनल में मुस्कान 67.85%, बीए फाइनल में पुष्पा 70.08%, बीकॉम फाइनल में इफ्फत कुरैशी 61.15%, एमए समाजशास्त्र में हिबा 60.01% अंकों के साथ अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान पर रहीं। भूगोल विभागाध्यक्ष डा मुकेश राघव ने सभी टॉपर्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्या एवं प्रबंध समिति ने छात्राओं की मेहनत व परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!