भाजपा सांसद उपेन्द्र ने तीन सड़कों का किया षिलान्यास

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। शनिवार को भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के अन्तर्गत आने वाले विकास खण्ड त्रिवेदीगंज में तीन सड़कों का शिलान्यास किया। जिनकी लागत करोड़ो रुपये की है। सांसद ने दहिला पोखरा रोड़ वाया बडवल मार्ग-20.400 किमी. जिसकी लागत-2471.05 लाख, कान्हूपुर चौराहे पर कान्हूपुर से मंझुपुर रोड़-18.500 कि.मी जिसकी 2087.95 लाख, तथा मकनपुर मोड़ पर भिलवल से मौलाबाद मार्ग-8.500 किमी जिसकी 1018.45 लाख रुपये है। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उक्त सडकों के प्रस्ताव मेरे द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत चयनित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को भेजे गये थे जिसके क्रम में इन मार्गाे का चयन प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में हुआ है इन मार्गों का निर्माण नई तकनीकी एफडीआर से बनाया जायेगा। जिले में पहली बार इस तकनीकी से सड़क बनेगी। फुल डेप्थ रिक्लेमेशन तकनीकी में पुरानी सड़क के पूरे क्रस्ट का दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। गिट्टी की जरुरत नहीं पड़ती। इसमें सड़क का निर्माण तेजी से होता है विशेष मशीनों से सीमेंट और क्रस्ट आदि को मिलाकर सड़क बनती है। इन सड़को के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को अवागमन में काफी सुविधा होगी।    इस अवसर मौके पर हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित, आशुतोष अवस्थी, राजेश वर्मा, सचिन वर्मा, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!