बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मानव कंकाल मिलने से ह्ड़कंप मच गया था। जो पुलिस के लिये पहेली बन गया था। रात होते-होते पुलिस ने मानव कंकाल से जुड़ी सभी पहेलियों को सुलझा कर रविवार को उसका पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिये सुपुर्द कर दिया। बीते दिन जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में लगने वाले शहर से जुड़े ककरहिया गॉव में धान के खेत में मिला मानव कंकाल पुलिस के लिये सिरदर्द बन गया था। यह बात लोगो में जंगल की आग की तरह फैली तो दो दावेदार कंकाल पर अपना हक़ जमाने लगे। लेकिन पुलिस ने सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद कंकाल रूपी शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके दामाद के सुपुर्द कर दिया। कंकाल को जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरी निवासी जगदीश वर्मा पुत्र इंद्रपाल ने अपने स्वसुर राम चंदर वर्मा (72) निवासी भून्डेपुर धवरिया थाना जरवल रोड जिला बहराइच के रूप में पहचाना। जिसका मुख्य आधार शव के पास मिली अंदर वियर और चप्पले रही। जगदीश से गहन पूछताछ और साक्ष्यो के आधार पर पुलिस ने बताया कि जगदीश वर्तमान में तीन वर्षाे से अपने स्वासुर राम चन्दर के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया गॉव के निकट जसवंत नगर मनिवासी प्रभात सिंह के घर में किराये पर रह रहा था। साथ में उसकी पत्नी रेनू, दो बच्चे आयुष और आतंरिक्ष भी रहते है। राम चन्दर 2014 से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था, जिसका ईलाज लखनऊ में डॉ. परमात्मा मौर्या के द्वारा किया जा रहा था। इस बीच राम चन्दर बीती 30 सितम्बर को अचानक लापता हो गया। उसके लापता होने कि दामाद ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

