हर्ष उल्लास के साथ मनाएं पर्व-त्योहार, नागरिक सुविधाओं में न हो कमी : मुख्यमंत्री
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आहूत प्रदेश स्तरीय बैठक में आगामी दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के सुचारु आयोजन, अतिवृष्टि के बीच राहत कार्यों को तेज करने, आम जन को स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभ उपलब्धता आदि महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश के समस्त मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक (क्षेत्र), समस्त पुलिस आयुक्त (कानपुर, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी लखनऊ), पुलिस महानिरीक्षक (क्षेत्र), पुलिस उप महानिरीक्षक (परिक्षेत्र), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी, जिला स्तर पर तैनात अधीक्षण, अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) आदि अधिकारियों की सहभागिता रही। अलीगढ़ मंडल कर मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, ज़िला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी समेत अन्य पुलिस प्रशासनिक एवं सबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि बेहतर कानून-व्यवस्था, सतत संवाद और सभी वर्गों से मिल रहे सहयोग का ही परिणाम है ।हर पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। दीपावली के अवसर पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना की भी परंपरा है। धार्मिक परंपरा/आस्था को सम्मान दें!

