सांसद डा.संघमित्रा मौर्य ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुनी जन समस्याएं, शिकायतकर्ताओं को दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सांसद डा.संघमित्रा मौर्य ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ नगर में स्थित सरसोता सरोवर व राजा सहस्रबाहु के टीले का भी निरीक्षण किया। तत्पश्चात सांसद डाकबंगला स्थित गेस्ट हाउस पहुंचीं जहां उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद डा.संघमित्रा मौर्य का स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता अवढर शर्मा व भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव माहेश्वरी ने सरसोता सरोवर के सौंदर्यकरण की मांग सांसद से की। गेस्ट हाउस में मौजूद शिकायतकर्ताओं ने बारी-बारी अपनी समस्याओं से सांसद डा.संघमित्रा मौर्य को अवगत कराया। सांसद डा.संघमित्रा मौर्य ने सभी समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी सहसवान को फोन पर अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उक्त मामलों के निस्तारण को कहा। कुछ आतिशबाजी व्यापारी लाइसेंस की समस्या लेकर सांसद से मिलने पहुंचे जिसके विषय में उपजिलाधिकारी सहसवान ने बताया कि आतिशबाजी के लाइसेंस जिलाधिकारी कार्यालय से बनेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवढर शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी, भाजपा नगर महामंत्री डॉ सचिन शर्मा, अनुज माहेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, प्रभाकर शर्मा, पुत्तन आजाद, के.सी. मौर्या, अनुराग दीक्षित, मंडल अध्यक्ष देव सिंह, देवेंद्र प्रजापति, डॉ हिमांशु माहेश्वरी आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!