उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए,गोल्ड लोन शुरू

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा मसौली में गोल्ड लोन शुरू होने से अब ग्रामीण क्षेत्र की जनता को गोल्ड लोन के लिए दूरस्थ बैंकों के चक्कर नही लगाना पड़ेगा बैंक कम समय मे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए तैयार है। यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा मसौली की प्रबन्धक नीलिमा वर्मा ने बताया कि जीवन में कई बार लोगों को कुछ इमरजेंसी फंड की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि जल्द धन की व्यवस्था मुश्किल होती है. इस तरह के संकट के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गोल्ड लोन देना शुरू किया है उन्होंने बताया कि गोल्ड लोन एक ओर जहां जल्द मिल जाएगा वहीं ब्याज दर 7.90 प्रतिशत सालाना है साथ 22 कैरेट पर 75 प्रतिशत व 18 कैरेट पर 65 प्रतिशत लोन दिया जायेगा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!