बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय बदोसराय में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 47 उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह के संयोजन एवं मनीष वैसवार के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य विजय कृष्ण यादव डायट प्रवक्ता आरपी यादव ग्राम प्रधान बदोसराय निसार मेंहदी के साथ संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में शामिल 8 न्याय पंचायतों के अलग अलग स्टाल पर विद्यालयों के बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें ब्वॉयलिंग इंडिकेटर ध्रूम अवशोधक ऑक्सीजन चक्र कृषि सुरक्षा यंत्र वैक्यूम क्लीनर आदि प्रोजेक्ट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस प्रतियोगिता में 4 बच्चों ने बराबर बराबर अंक प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर आठ एवं तृतीय स्थान पर तीन बच्चे चयनित किए गए। दो बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक आशुतोष आनंद अवस्थी ने विज्ञान आधारित विषयों पर जादू दिखा कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं महमूदाबाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर आशुतोष वर्मा रुद्र प्रताप पान्डेय रश्मि शुक्ला अर्शिया खातून अनीता वर्मा आदि मौजूद रहे।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

