डेंगू को लेकर ईओ सतर्क, किया वार्डों का भ्रमण
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। जिले में बढ़ते हुए डेंगू के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए बुधवार को अधिशाषी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने नगर पंचायत सिद्धौर के वार्डों में जाकर साफ सफाई देखी नागरिकों को जागरुक किया और लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया। बुधवार सुबह नगर पंचायत सिद्धौर के अधिशाषी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव अपने अन्य सहयोगियों के साथ में उत्तरी अंसारी वार्ड, दक्षिणी अंसारी, शेखन टोला, डोमनगढ़हा सहित आधा दर्जन वार्डों में जा करके हो रही साफ सफाई का निरीक्षण किया साथ ही में उन्होने नगर वासियों को जागरुक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संचारी रोग बढ़ गया है। उसके लिए आप लोग जागरुक रहें अपने घर के आस पास गंदा पानी न इकट्ठा होने दें और पूरी तरह से साफ-सफाई रखें। सड़कों पर कहीं गंदगी पड़ी है तो इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में आकर लिखित रुप से करें। उक्त शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए गंदगी तो साफ करायी ही जायेगी साथ ही में सफाईकर्मी को दण्डित भी किया जायेगा। श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि हल्के से भी बुखार के लक्षण नजर आये तो तुरंत नजदीक सीएचसी में जा करके उसका इलाज करायें। क्योंकि यही बुखार धीरे धीरे आगे चलकर गम्भीर बीमारी का रुप ले लेता है। अधिशाषी अधिकारी ने यह भी कहा कि नगर में साफ सफाई की व्यवस्था के कारण ही वर्तमान समय में सिद्धौर नगर पंचायत में कहीं पर भी डेंगू का कोई मरीज नही मिला है। लगभग दो घण्टे तक अधिशाषी अधिकारी ने नगर के वार्डों का भ्रमण किया कई नागरिकों के घर में जाकर जांच पड़ताल भी की और दिशा-निर्देश भी जारी किये। गौरतलब हो कि वर्तमान समय में डेंगू बुखार ने जनपद के कई नगर पंचायतो को अपनी गिरफ्त में जकड़ लिया है और कई मरीज डेंगू के पाये गये हैं। अधिशाषी अधिकारी के साथ में वरिष्ठ लिपिक श्रीश मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा सहित नगर के कर्मी मौजूद रहे। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

