वो मेरे पास आना चाहता है मगर… गोप ने किया मुषायरे का शुभारम्भ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

देवा, बाराबंकी। देवा मेला ऑडिटोरियम के सांस्कृतिक पंडाल देवा मेला प्रदर्शनी समिति के द्वारा कराए जा रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंगलवार रात आल इंडिया मुशायरे का शुभारंभ पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के साथ पूर्व मंत्री अंबार रिजवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सोमवार को चिंकी मिंकी के कार्यक्रम में हुए बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर दिखा प्रशासन के द्वारा व्यवस्था में शक्ति की गई। मुशायरे में देश के नामचीन शायरों ने अपनी गजल, नज्म और कलामों को पढ़ा। दर्शकों ने देर रात तक बैठकर मुशायरे का जश्न और लुफ्त लेते रहे। पूरा सांस्कृतिक पंडाल वाह-वाह की आवाजों से गूंजता रहा। नईम अख्तर खादामी बुरहानपुर पढ़ा ने कि वो मेरे पास आना चाहता है, मगर कोई बहाना चाहता है। अफजल इलाहाबादी ने पढ़ा कि श्मेरी तामीर मुकम्मल नहीं होने पाती, कोई बुनियाद हिलाता है चला जाता है। शायर अजहर इकबाल ने पढा अपनी मर्यादायों का गुणगान करते रह गए, देश हित में देश का नुकसान करते रहे गए।श्अपनी थाने में हजामत हो गई, इत्तिफाकन जज भी था आशिक मिजाज इसलिए मेरी जमानत हो गई। डा. जिया टोंकी ने पढ़ा जला तो दिया है चिराग-ए-मोहब्बत, कितना हवाओं में दम देखते हैं पूजा भाटिया ने पढ़ा कत्ल करना तो इसको ठीक नही, इश्क की मौत हादसे में हो। अज्म शाकिरी ने पढा मुझे एक लाश कहकर न बहाओ पानियों में मेरा हाथ छूके देखो मेरी नब्ज चल रही है। हास्य के शायर सज्जाद उत्तराखंड ने पढ़ा एक दिन कर बैठा जुर्म इश्क मेंदेर रात तक चले मुशायरे में ताहिर फराज, इकबाल अशहार, मुमताज नसीम, अबरार कासिफ, उस्मान मीनाई, इमरान अलियाबादी और सलीम हमदम ने अपने शेर और गजलों से खूब वाहवाही लूटी सुनने वालों को पसंद आया देर रात तक शायरी के दीवाने पंडाल में विराजमान रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!