बाइक ने अधेड़ को मारी टक्कर, दो गम्भीर

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

रामनगर बाराबंकी। बाराबंकी बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 28 सी रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरवारी के पास एक अधेड़ को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी जिसके चलते सड़क पार कर रहे अधेड़ के साथ साथ टक्कर मारने वाली बाइक भी पलट गई जिस पर सवार 3 लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सुरेश पुत्र भगवती निवासी ग्राम लाला पुरवा कैसरगंज बहराइच बबलू पुत्र अवध राम निवासी नासिर गंज जरवल कस्बा बहराइच व राधे पुत्र तुलसीराम निवासी रामपुर खरगी थाना रामनगर बाराबंकी। एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जरवल कस्बा से मसौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव को अपने बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे कि रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरवारी के पास रामपुर खरगी निवासी राधे को सड़क पार करते समय उक्त बाइक सवारों ने टक्कर मार दी जिसके चलते इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!