समाजसेवी ने पत्रकारों का किया सम्मान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

देवा बाराबंकी। बीते वर्षाे की भांति मिशन हरियाली के संस्थापक विजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को देवा क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान किया। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक वर्ष की तरह देवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा में मिशन हरियाली के संयोजक पर्यावरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह के द्वारा क्षेत्र के कई पत्रकार बंधुओं को विद्यालय बुलाकर दीपावली के शुभ अवसर पर प्रतीक चिन्ह व हरियाली उपहार में अमरूद का पौधा देकर सम्मानित किया गया। विजय प्रताप ने बताया कि सभी पर्व को पर्यावरण से जोड़कर बनाने के संकल्प को पूरा करने के साथ मिशन हरियाली द्वारा निरंतर पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत सभी प्रमुख त्योहारों को पर्यावरण से जोड़कर मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मी रसोईयां, सफाई कर्मी  सभी को एक-एक पौधा व मिठाई भेंट कर  दीपावली की बधाइयां दी गई। पत्रकारों में मुकेश मिश्रा, समीर श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, दीप सिंह, प्रताप जायसवाल, के के निगम, शिक्षक विवेक वर्मा ,मंजू वर्मा ,नीतू वर्मा रामचंद्र ,मिथिलेश कुमारी को भी सम्मानित किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!