किसानों को मुआवजा देगी भाजपा सरकार: ओम प्रकाश

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हमदर्द है। सरकार विगत दिनों बरसात से किसानों की फसल को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराकर मुआवजा देगी। यह बात शनिवार शाम को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। बारिश से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, सरकार उनकी आर्थिक मदद करेगी। इसके तहत सरकार ने संबंधित विभाग को नुकसान का आंकलन करने का निर्देश जारी कर दिया है। संबंधित अधिकारी फसल को हुए नुकसान का सर्वे करने के काम में जुटे हैं। सर्वे के बाद हर पीड़ित किसान की सरकार प्राथमिकता के आधार पर मदद करेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में संगठन के लोग भी किसानों की मदद कर रहे हैं। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर किसानों की बात उन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!