सिमली नदी में पलटी नाव, दो मासूमों सहित तीन की मौत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सिमली नदी में नाव पलट जाने से उस पर सवार तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे के वक्त नाव पर दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे कई लोग अभी भी लापता बताए जाते हैं नाव के इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गहरा दुख जताया है साथ ही अधिकारियों को युद्ध स्तर पर बचाव राहत कार्य चलाए जाने के निर्देश दिए है। घटना के संबंध में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक थाना मोहम्मदपुर खाला के ककहरा स्थित सलारपुर घाट पर नाव पर सवार होकर लोग सिमली नदी पार कर रहे थे बताते हैं कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण पानी के तेज बहाव में नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव के नदी में पलटते ही कोहराम मच गया चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी हादसे की जानकारी पाते ही प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुर खाला सीओ फतेहपुर एसडीएम रामनगर आसपास थानों की पुलिस फोर्स, पीएससी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार पुलिस कप्तान अनुराग वत्स दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों एवं पीएसी के द्वारा चलाए गए रेस्क्यू अभियान में लापता हुए 7 लोगों को बाहर निकाला गया जिसमें रीतू पुत्री जयकरन 18 वर्ष प्रियंका पुत्री रामप्रवेश 5 वर्ष हिमांशु पुत्र छोटू 8 वर्ष निवासी ग्राम सालपुर थाना मोहम्मदपुर खाला की मौत हो गई। देशराज 17 वर्ष इलाज के लिए इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दर्जनों लोग किसी तरह तैर कर बाहर आ गए थे समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी था डीएम और एसपी मौके पर मौजूद थे । नाव के हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में गहरा दुख जताया है और अधिकारियों को युद्ध स्तर पर बचाव राहत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया 9 हादसे में लापता हुए सभी लोगों को रिकवर कर लिया गया है रेस्क्यू अभियान जारी है मृतक बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

